कारोबारसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
बैंकिंग धोखाधड़ी रोकने के लिए आरबीआई ने सुझाए सख्त सुरक्षा उपाय

वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने कड़े सुरक्षा नियम लागू करने की रूपरेखा बनाई है। केंद्रीय बैंक के नए प्रस्ताव के तहत खाताधारकों के पैसे की सुरक्षा के लिए किसी भी संदिग्ध लेनदेन पर तुरंत डेबिट रोकने की सुविधा दी जा सकती है। इसके साथ ही बैंक से राशि निकासी के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा जांच के तौर पर अधिकृत या भरोसेमंद व्यक्ति से सत्यापन कराने का सुझाव भी रखा गया है।