कारोबार

बैंक धोखाधड़ी मामला: सीबीआई ने किशोर बियानी और फ्यूचर रिटेल पर दर्ज किया मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: livehindustan.com

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने फ्यूचर रिटेल और किशोर बियानी समेत अन्य लोगों पर 904 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत के अनुसार कंपनी ने मंजूर किए गए ऋण का उपयोग निर्धारित शर्तों और नियमों के तहत नहीं किया। जांच एजेंसी ने इस मामले की छानबीन के सिलसिले में मुंबई स्थित विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान भी संचालित किया है।

स्रोत