राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
भारत में वीज़ा व्यवस्था का सरलीकरण, श्रेणियों की संख्या घटकर नौ हुई

भारत सरकार ने देश की वीज़ा व्यवस्था को अधिक सरल और सुगम बना दिया है। इसके तहत पूर्व में मौजूद 13 वीज़ा श्रेणियों को घटाकर अब केवल 9 श्रेणियों में सीमित कर दिया गया है। इसके अलावा वीज़ा आवेदन पत्र को भी काफी सहज बनाया गया है ताकि आवेदकों को प्रक्रिया में परेशानी न हो। आधिकारिक सूचना के अनुसार, वीज़ा प्रसंस्करण से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव लागू किया गया है।