महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही महतारी वंदन योजना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह योजना महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद कर रही है। मुंगेली जिले की बुजुर्ग महिला लैनी गंधर्व ने बताया कि इस सहायता से उन्हें अपने इलाज और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा हो रही है। पहले वह अपने परिवार पर निर्भर थीं, लेकिन अब आर्थिक स्वतंत्रता के कारण उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।