मुंगेली: चिरायु योजना से चार वर्षीय जोएना को मिली नई दृष्टि

चिरायु योजना के तहत मुंगेली के ग्राम सेंनगुड़ा की चार साल की जोएना जांगड़े को जन्मजात मोतियाबिंद का सफल इलाज मिला। दो ऑपरेशनों के बाद वह पहली बार स्पष्ट रूप से देख पा रही है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारियों ने जोएना की आंखों की गंभीर समस्या का समय पर निदान किया। जोएना के माता-पिता का निधन हो चुका है, और उसका पालन-पोषण उसके बड़े पिताजी और बड़ी मां कर रहे हैं। परिवार ने शासन और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया है।