योजनामुंगेली

मुंगेली: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: EqualStock / Unsplash

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना ने मुंगेली की कई महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। मुंगेली की निवासी सीता गंधर्व ने बताया कि इस राशि की मदद से वे अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा में भी योगदान कर पा रही हैं। पहले उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने खर्चों को बेहतर तरीके से संभाल रही हैं। इस योजना ने उन्हें आर्थिक सहायता के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर भी प्रदान किया है।