कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
मूडीज ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी के अनुसार मजबूत घरेलू खपत, निवेश की बेहतर होती स्थिति और सुदृढ़ व्यापक आर्थिक आधार के चलते यह तेजी आई है। इन अनुकूल परिस्थितियों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था मध्यम अवधि में भी सात प्रतिशत के करीब वृद्धि दर बरकरार रखने की मजबूत स्थिति में दिख रही है।