शासन-प्रशासनरायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से 3,602 करोड़ रुपये का अग्रिम कर हस्तांतरण

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा जारी 1,09,019 करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण पर आभार व्यक्त किया है। इस राशि में से 3,602 करोड़ रुपये राज्य को अग्रिम हिस्सेदारी के रूप में मिले हैं। मंत्री के अनुसार, यह राशि अधोसंरचना विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होती है और विकास कार्यों में तेजी आती है।

स्रोत