योजनारायपुर

रायपुर : दिव्यांग एतवारो को मिली सहायता, रुकी पेंशन बहाल करने की प्रक्रिया शुरू

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Subhashish Panigrahi / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

राज्य शासन और जिला प्रशासन की पहल से एक दिव्यांग युवती एतवारो को आवश्यक सहायता प्रदान की गई है। ग्राम पंचायत राई (माझापारा) की निवासी एतवारो की रुकी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन बहाल करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जांच में पता चला कि उनके बैंक खाता न खुल पाने और आधार जानकारी अद्यतन न होने के कारण पेंशन का भुगतान रुक गया था। समाज कल्याण विभाग ने त्वरित सहायता के तहत एतवारो को व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराई।

स्रोत