रायपुर : वन अधिकार पत्रधारकों के भूमि विवादों का समाधान होगा स्थायी

वन अधिकार पत्रधारकों के भूमि सीमांकन से संबंधित विवादों के समाधान के लिए आदिम जाति तथा अनुसचित जाति विकास विभाग ने एक नई पहल की है। अब व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों में भू-निर्देशांक शामिल किए जाएंगे, जिससे विवादों का शीघ्र समाधान संभव होगा। विभागीय मंत्री रामविचार नेताम ने संबंधित समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और आयुक्त डी. राहुल वेंकट ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस विषय पर चर्चा की और एक अंतिम मसौदा तैयार किया।