रायपुर: शिक्षा विभाग में ऑनलाइन हाजिरी और छुट्टी आवेदन अनिवार्य, लापरवाही पर वेतन रोका जाएगा

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में ऑनलाइन उपस्थिति और छुट्टी आवेदन की प्रक्रिया लागू की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए 16 जून 2026 से डिजिटल हाजिरी अनिवार्य कर दी है। नियमों का उल्लंघन करने पर जून महीने का वेतन रोकने का प्रावधान है। स्कूलों में उपस्थिति विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी, जबकि कार्यालयों में अधिकारियों को आधार सक्षम बायोमेट्रिक प्रणाली (AEBAS) का उपयोग करना होगा।