राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
विकासशील देशों पर कार्बन उत्सर्जन का दोष मढ़ना अनुचित: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को लेकर विकासशील देशों को गलत तरीके से जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने वैश्विक मंच पर यह बात रेखांकित की कि पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर विकासशील देशों पर अनुचित दोष मढ़ने की प्रवृत्ति सही नहीं है।