खेल

विश्व चैंपियनशिप में निशानेबाज विवान कपूर ने जीता पदक, बने चौथे भारतीय

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

भारतीय निशानेबाज विवान कपूर ने विश्व चैंपियनशिप की पुरुष ट्रैप स्पर्धा में पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस चुनौतीपूर्ण खेल विधा में पदक हासिल करने वाले वह देश के चौथे पुरुष ट्रैप शूटर बन गए हैं। उनसे पूर्व इस प्रतियोगिता में करणी सिंह ने रजत पदक और मानवजीत सिंह संधू ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा जोरावर सिंह संधू ने वर्ष 2025 में कांस्य पदक जीता था।

स्रोत