मनोरंजनव्हाट्सएप पर भेजें
वेब सीरीज़ रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब को मिला इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन

भारतीय वेब सीरीज़ ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को आगामी इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज़ वर्ग में नामांकन प्राप्त हुआ है। अभिनेता मानव कौल और जीशान अय्यूब अभिनीत यह कहानी जम्मू-कश्मीर के पहले पेशेवर फुटबॉल क्लब की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
महेश मथाई और राजेश मापुस्कर द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ के साथ फ्रांस की ‘कैरेम’ और अर्जेंटीना की ‘मेनेम’ जैसी अंतरराष्ट्रीय कृतियाँ भी इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।