कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
शेयर बाज़ार में विशेष मुहूर्त कारोबार के दौरान गिरावट, सात दिवसीय बढ़त थमी

घरेलू शेयर बाज़ार विशेष मुहूर्त कारोबार में हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे पिछले सात सत्रों से चल रहा तेज़ी का दौर थम गया। वर्ष 2017 के बाद पहली बार दिवाली के दिन सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, इंफोसिस, भारती एयरटेल तथा एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ सन फार्मा, टाटा स्टील, मारुति और पावर ग्रिड लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल थे।