कारोबार

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स दो हजार अंक चढ़ा

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: aajtak.in

घरेलू शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का तीस शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2,008.61 अंक यानी 2.60 प्रतिशत की छलांग लगाकर 79,310.01 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पचास शेयरों वाले निफ्टी में 576 अंकों यानी 2.40 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 24,536.60 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट से घरेलू बाजार को बड़ा सहारा मिला है।

स्रोत