अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को 4 यूरोपीय देशों का समर्थन

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Gunjan Raj Giri / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाए जाने की मांग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा समर्थन मिला है। चार यूरोपीय देशों ने भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का खुलकर पक्ष लिया है। इन देशों का स्पष्ट कहना है कि वैश्विक निर्णयों और महत्वपूर्ण चर्चाओं के मंच पर भारत का शामिल होना अनिवार्य है। इस ताजा कूटनीतिक समर्थन से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जरूरी सुधारों और भारत की स्थाई मौजूदगी की मांग को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूती मिली है।

स्रोत