सक्ती में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में खनिज विभाग ने सक्ती में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। खनिज निरीक्षक उमेश कुमार धुव और उड़नदस्ता दल ने रेत के अवैध परिवहन के दो मामलों में वाहनों को जप्त किया। जप्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इसके अलावा, ग्राम हरदी और पोरथा में अवैध रेत भंडारण के चार मामलों में नोटिस जारी किए गए हैं। इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।