कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
सैटेलाइट संचार में किसी एक कंपनी पर निर्भर न रहे भारत: सुनील मित्तल

भारती एंटरप्राइजेज के प्रमुख सुनील भारती मित्तल के अनुसार भारत को उपग्रह संचार सेवाओं के लिए किसी एकल देश अथवा संस्था पर निर्भर रहने से बचना चाहिए। यह बयान ऐसे समय में आया है जब स्टारलिंक, जियो और वनवेब जैसी प्रमुख संचार कंपनियां देश में अपना परिचालन शुरू करने के लिए जरूरी सरकारी स्वीकृतियों की प्रतीक्षा कर रही हैं।