अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अंताल्या में सीओपी31 सम्मेलन शुरू, उत्सर्जन घटाने और ठोस कदमों पर ज़ोर
तुर्किए के अंताल्या शहर में जलवायु शिखर सम्मेलन सीओपी31 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया भर में बाढ़, भीषण गर्मी, सूखे और जंगलों की आग के बढ़ते संकट के बीच इस बैठक में ठोस कदमों पर ध्यान दिया जा रहा है।
प्रतिनिधियों पर कार्बन उत्सर्जन घटाने और प्रभावित देशों के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने का भारी दबाव है। मेजबान देश तुर्किए ने परिवहन, भवनों और उद्योग क्षेत्र में बिजली के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल रखी है। उसका लक्ष्य 2035 तक वैश्विक ऊर्जा खपत में बिजली की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत तक पहुँचाने का है।