कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
अडाणी एंटरप्राइजेज ने अगले दो वर्षों में वार्षिक पूंजीगत व्यय की बनाई योजना

अडाणी एंटरप्राइजेज ने अगले दो वर्षों के दौरान 35,000 से 40,000 करोड़ रुपये का वार्षिक पूंजीगत व्यय करने की योजना बनाई है। यह प्रस्तावित खर्च हाल के वर्षों में समूह द्वारा स्थापित व्यवसायों का दायरा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसके अंतर्गत हवाई अड्डों एवं डेटा केंद्रों के संचालन को गति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विनिर्माण क्षेत्र में पूर्व में किए गए बड़े निवेश को व्यावसायिक संचालन के स्तर तक ले जाया जाएगा।