कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
अत्यधिक गरीबी घटी, लेकिन व्यापक खुशहाली की राह में चुनौतियां बरकरार

देश में अत्यधिक निर्धनता के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है, मगर समृद्धि के मामले में बड़ा अंतर अब भी मौजूद है। इसके चलते करोड़ों लोग सम्मानजनक जीवन स्तर हासिल करने से दूर हैं। असंगठित क्षेत्र में काम करने की विवशता, वेतन में बढ़ोतरी न होना और सीमित आजीविका के विकल्प लोगों के आर्थिक सुधार की राह रोक रहे हैं। इसी कारण जीवनशैली को बेहतर बनाने के अवसरों में रुकावट आ रही है।