राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अनाधिकृत मेडिकल कॉलेजों से सचेत रहें छात्र, एनएमसी को मिले निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में संज्ञान लेते हुए नियामक संस्थाओं को महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। अदालत ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग सहित अन्य नियामक निकायों से कहा है कि वे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को अनाधिकृत शिक्षण संस्थानों से सचेत करें।
शीर्ष अदालत के इस आदेश के तहत नियामक निकायों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि लोग बिना मान्यता प्राप्त संस्थानों के झांसे में न आएं। इस कदम का उद्देश्य विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है।