अनुज श्रीवात्रि बने भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर, विश्वनाथन आनंद ने दी बधाई

भारतीय शतरंज के इतिहास में एक नया मील का पत्थर जुड़ गया है। 22 वर्षीय अनुज श्रीवात्रि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम फिलीपींस के ओज़ामिज़ शहर में आयोजित 7वीं आसियान+ व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करके हासिल किया। अनुज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने उन्हें रविवार को बधाई दी और उनके इस शानदार सफर की सराहना की।