राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की गुरुद्वारों पर टिप्पणी को भारत ने बताया पक्षपातपूर्ण
भारत ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस संस्था को पूरी तरह पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडे से ग्रस्त बताया। आयोग के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भारत में गुरुद्वारों पर हमलों का आरोप लगाया था। इस पर पलटवार करते हुए भारत ने सवाल उठाया कि यह संस्था अमेरिका में धार्मिक स्थलों पर होने वाली घटनाओं और भारतीय समुदाय के साथ होने वाले नस्लीय दुर्व्यवहार पर चुप्पी क्यों साध लेती है।