राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे
असम में डिगारू रेलवे स्टेशन के निकट कोलकाता से मिजोरम की ओर जा रही कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सुबह करीब 6:54 बजे हुए इस हादसे में ट्रेन के इंजन सहित पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे के अनुसार, दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान गति नियंत्रित न रहने से यह घटना हुई। रेलवे प्रशासन के मुताबिक किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। फंसे हुए मुसाफिरों को उनके स्थान तक पहुंचाने हेतु दूसरी व्यवस्था की गई है।