राष्ट्रीयसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
आंध्र प्रदेश और यानम तट की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, बुधवार सुबह टकराने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के बुधवार की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय क्षेत्रों को पार करने की संभावना है। इस दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार हवा के झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस मौसमी आपदा का प्रभाव पिछले वर्ष आए मोंथा चक्रवात की तुलना में अधिक गंभीर होने की आशंका जताई गई है।