राष्ट्रीयसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवात का अलर्ट, 13 ज़िलों में चेतावनी

आंध्र प्रदेश अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का सामना करने के लिए तैयार हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने 27 और 28 अक्टूबर को 13 ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस चक्रवात के 28 अक्टूबर को बापटला तथा विशाखापट्टनम के मध्य तट से टकराने की प्रबल संभावना जताई गई है।