आईपीएल 2027 नीलामी से पहले सीएसके और एसआरएच के बीच चार खिलाड़ियों का हुआ सौदा

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी से पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद चार खिलाड़ियों के सौदे पर सहमत हुए हैं। इस फेरबदल के अनुसार लियाम लिविंगस्टोन तथा जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं। इसके साथ ही खलील अहमद और नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में चले गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच यह कदम आगामी नीलामी प्रक्रिया से ठीक पहले उठाया गया है।