मनोरंजनव्हाट्सएप पर भेजें
इफ्फी 2026: 159 अंतरराष्ट्रीय और 76 भारतीय फिल्मों का होगा प्रदर्शन, धुरंधर से खुलेगा इंडियन पैनोरमा

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 में सिनेमा प्रेमियों को वैश्विक और देशी फिल्मों का बड़ा संगम देखने को मिलेगा। इस प्रतिष्ठित समारोह में दुनिया भर से चुनी गई 159 अंतरराष्ट्रीय फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ ही देश की समृद्ध सिनेमाई विविधता को दर्शाने वाली 76 भारतीय फिल्मों का भी मंचन होगा। महोत्सव के मुख्य आकर्षण के तहत इंडियन पैनोरमा खंड की आधिकारिक शुरुआत फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रदर्शन के साथ की जाएगी।