राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश: उज्ज्वला लाभार्थियों को होली और दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Kamalakanta777 / Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को अब दिवाली और होली के त्योहार पर एक-एक गैस सिलेंडर निशुल्क दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस निर्णय की जानकारी दी। सरकार के अनुसार इस योजना के तहत राज्य के 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को रीफिल सब्सिडी दी जाएगी, जिसके लिए 1,500 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 983.45 रुपये है, जिस पर केंद्र सरकार 335 रुपये की सब्सिडी दे रही है।

स्रोत