उत्तर बस्तर कांकेर में उप मुख्यमंत्री ने नक्सल पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

उत्तर बस्तर कांकेर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नक्सल पीड़ित परिवारों और शहीद जवानों के परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों और नक्सल प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास के प्रति प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, उन्होंने वीर शहीदों की स्मृति को बनाए रखने के लिए गांवों में सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करने और स्मारक बनाने की योजना की जानकारी दी।