कांकेर के स्कूलों में बच्चों के अनिवार्य आधार अपडेट के लिए विशेष शिविर शुरू
कांकेर जिले के शासकीय और निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक आधार नवीनीकरण हेतु चरणबद्ध शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार तय समय पर प्रक्रिया पूरी न होने से छात्रवृत्ति और परीक्षा पंजीयन जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।






