एशियन गेम्स 2026: मीराबाई ने जीता रजत, उत्तर कोरिया की गुम ने बनाए विश्व रिकॉर्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी मीराबाई ने रजत पदक हासिल किया है। इस जीत के साथ ही एशियाई खेलों में पदक प्राप्त करने का उनका लंबा इंतजार समाप्त हो गया।
इस स्पर्धा में उत्तर कोरिया की दो बार की विश्व चैंपियन गुम ने 215 किलोग्राम भार उठाकर लगातार तीसरा खिताब अपने नाम किया। गुम ने स्नैच, क्लीन एंड जर्क तथा कुल वजन के सभी विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।