राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
ओडिशा बिक्री कर मामले में अब आगे सुनवाई की आवश्यकता नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ओडिशा बिक्री कर अधिनियम से जुड़े संदर्भ पर अब आगे न्यायिक निर्णय की आवश्यकता नहीं है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के नेतृत्व वाली सात जजों की पीठ ने स्पष्ट किया कि विवादित प्रावधानों में संशोधन किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, भविष्य के लिए यह विषय अब वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी के अधिकार क्षेत्र में आता है।