राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
कर्नाटक में पेट्रोल में 31 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलने का दावा, तेल कंपनियों ने किया खंडन
कर्नाटक के उपभोक्ता मामलों के मंत्री रिज़वान अरशद के अनुसार राज्य से लिए गए पेट्रोल नमूनों में 31.2 प्रतिशत तक एथेनॉल पाया गया है, जबकि ई20 में इसकी तय सीमा 20 प्रतिशत है। मंत्री ने तेल कंपनियों पर जुर्माना लगाने और प्रभावित वाहन चालकों को मुआवज़ा देने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि यह जांच निर्धारित वैधानिक और तकनीकी नियमों के अनुरूप नहीं है।