राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
कैंसर का इलाज अब भी कई मरीजों की आर्थिक पहुंच से दूर
चिकित्सा विज्ञान में प्रगति से कैंसर के नए उपचार उपलब्ध हुए हैं, लेकिन महंगे खर्च के कारण यह सुविधा अब भी कई पीड़ितों की पहुंच से बाहर है। आर्थिक तंगी के चलते अनेक मरीज दवाओं का पूरा कोर्स बीच में ही छोड़ देते हैं। हालांकि गैर-अनुसूचित श्रेणी की 137 कैंसर रोधी दवाओं के व्यापार मार्जिन पर सीमा लागू कर थोड़ी राहत देने का प्रयास हुआ है, फिर भी किफायती इलाज एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।