कारोबारसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य हासिल कर लेगी केंद्र सरकार: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स रिसर्च की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तय 4.3 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य प्राप्त कर सकती है। शुरुआती छह महीनों में घाटा पूरे साल के तय अनुमान के 42.6 फीसदी तक पहुंच गया है। इसके बावजूद खर्च के बढ़ते दबाव के बीच कॉरपोरेट टैक्स की बेहतर वसूली से राजस्व पर पड़ने वाला असर काफी हद तक कम हो रहा है। वित्तीय संस्थान का मानना है कि सरकारी खजाने की स्थिति संभल जाएगी।