कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
जमाखोरी रोकने के लिए पांच दक्षिणी राज्यों में स्टॉक सीमा लागू करने की मंजूरी

जमाखोरी की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत देश के पांच दक्षिणी राज्यों को भंडारण सीमा निर्धारित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
इस व्यवस्था के लागू होने से संबंधित राज्य अपने यहां स्टॉक की अधिकतम सीमा तय कर सकेंगे। केंद्र के इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य जमाखोरी की प्रवृत्ति पर नियंत्रण पाना और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।