कारोबारसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की विकास दर आठ फीसदी के करीब रहने का अनुमान

अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंकाओं के उलट चालू वित्त वर्ष की जुलाई से सितंबर अवधि में भारत की जीडीपी वृद्धि दर आठ प्रतिशत के करीब पहुंच सकती है। आर्थिक सुस्ती से जुड़े कयासों को दरकिनार करते हुए ताजा अनुमानों में तेजी का रुख दिखने की संभावना जताई गई है। एक अन्य सर्वेक्षण के मुताबिक दूसरी तिमाही में देश की विकास दर लगभग 7.7 प्रतिशत रह सकती है। आने वाले आंकड़े अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति का संकेत दे रहे हैं।