राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण वाहनों का धुआं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के लिए वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रमुख रूप से जिम्मेदार है। अदालत की पीठ ने सुनवाई के दौरान रेखांकित किया कि दिल्ली को गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद से जोड़ने वाले मार्गों पर रोजाना भारी तादाद में गाड़ियां दौड़ती हैं। इन पड़ोसी क्षेत्रों के बीच लगातार चलने वाले वाहनों के भारी दबाव के कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।