कारोबारसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
दूसरी छमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 5.5 से 6 प्रतिशत रहने का अनुमान

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 5.5 से 6 प्रतिशत पर आ सकती है। वित्तीय सेवा फर्म सीएलएसए की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती महीनों में भारी पूंजीगत खर्च के बाद अब सरकारी निवेश में नरमी आने की संभावना है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग की सुस्ती, प्रतिकूल आधार प्रभाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण वृद्धि प्रभावित होगी। पहली छमाही में विकास दर 7 से 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।