खेल

निशानेबाज नीरज कुमार ने जीता कांस्य पदक, भारत को मिला दूसरा ओलंपिक कोटा

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

भारतीय राइफल निशानेबाज नीरज कुमार ने पुरुषों की 50 मीटर थ्री-पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। इस सफलता के साथ उन्होंने लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए देश का कोटा भी पक्का कर लिया। इस चैंपियनशिप में भारत के खाते में आने वाला यह दूसरा ओलंपिक कोटा है। इससे पहले जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर पहला ओलंपिक कोटा सुनिश्चित किया था।

स्रोत