अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
पन्नू मामले में अमेरिकी अदालत के आदेश को भारत ने बताया दुर्भावनापूर्ण

विदेश मंत्रालय ने पन्नू से जुड़े मामले में अमेरिकी अदालत द्वारा दिए गए आदेश को दुर्भावनापूर्ण करार दिया है। इसके साथ ही भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और रॉ प्रमुख के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के हमलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के निराधार कदमों और आरोपों को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।