राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
परमाणु ऊर्जा में निजी भागीदारी के दौरान सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं: एईआरबी
परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद (एईआरबी) के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ने पर भी सुरक्षा पहलुओं से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र में निजी उद्यमियों को शामिल करने की नीति बनाई है। इसके अलावा शांति अधिनियम (शांति एक्ट) के तहत उठाए जा रहे कदमों को देखते हुए नियामक प्रमुख का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।