पहले वनडे में भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गेंदबाज़ी

ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। बारिश के कारण टॉस में करीब 20 मिनट की देरी हुई।
इस मैच में मोहम्मद सिराज टीम का हिस्सा नहीं हैं। गेंदबाज़ी का ज़िम्मा अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ संभाल रहे हैं। मुकाबले में बाद में ओवर घटने की आशंका को देखते हुए भारत ने लक्ष्य का पीछा करना बेहतर समझा।