राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
प्रख्यात चित्रकार अर्पिता सिंह का 89 वर्ष की उम्र में निधन
भारतीय समकालीन कला जगत की जानी-मानी कलाकार अर्पिता सिंह का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज अंतिम सांस ली। भारतीय कला के क्षेत्र में उन्हें एक मुखर और मजबूत नारीवादी पहचान के तौर पर देखा जाता था। उन्होंने जीवन के अंतिम समय तक अपने स्टूडियो के एकांत में कला साधना जारी रखी और अपने चित्रों के माध्यम से हमेशा रचनात्मक स्वतंत्रता को अभिव्यक्त किया।