योजनामुंगेली

मुंगेली : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को मिल रही आर्थिक सहायता

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Aditya Mahar / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से मुंगेली जिले के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। हर वर्ष 06 हजार रुपये की सहायता से वे अपनी खेती की आवश्यकताएँ पूरी कर रहे हैं। ग्राम हथनीकला के किसान रामावतार ठाकुर का कहना है कि इस राशि का उपयोग वे खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधनों के लिए करते हैं। पहले खेती के लिए संसाधन जुटाना कठिन था, लेकिन अब इस योजना से उन्हें काफी मदद मिली है, जिससे खेती में आर्थिक बाधाएँ कम हुई हैं।

स्रोत