कारोबार

बिजली भंडारण परियोजनाओं के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बड़े पैमाने पर बिजली भंडारण प्रणालियों के विकास हेतु 14,500 करोड़ रुपये की व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण यानी वीजीएफ योजना को स्वीकृति दी है। प्राप्त विवरण के मुताबिक इस पहल का मुख्य उद्देश्य हाइड्रो पंप स्टोरेज संयंत्रों की क्षमता को बढ़ावा देना और बैटरी ऊर्जा भंडारण तकनीकों का विस्तार करना है। इसके साथ ही योजना में अन्य वैकल्पिक ऊर्जा भंडारण तकनीकों के विकास का भी प्रावधान किया गया है।

स्रोत