कारोबार

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण 500 लाख करोड़ रुपये के पार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर पंजीकृत कंपनियों के कुल बाजार मूल्यांकन ने इतिहास रचते हुए 500 लाख करोड़ रुपये का स्तर पार कर लिया है। शेयरों में आई तेजी और नए प्रतिष्ठानों के जुड़ने से यह आंकड़ा करीब 502 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

चार सौ लाख करोड़ से पांच सौ लाख करोड़ रुपये तक के इस सफर को तय करने में कुल 622 कारोबारी सत्र लगे। खास बात यह है कि यह नया कीर्तिमान तब बना है, जब प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से नीचे चल रहा है।

स्रोत